Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में भाजपा की तिरंगा रैली के दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के उल्टा तिरंगा थामने का मामला विवादों में आ गया है। रैली में चित्तौड़गढ़ सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी उनके साथ मौजूद थे। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है और इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा, “राजस्व मंत्री हेमंत मीणा पूरी रैली में उल्टा तिरंगा थामे रहे। एक मंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज का इस तरह अपमान करना शर्मनाक है। उन्हें इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह तक नहीं पता कि तिरंगा कैसे पकड़ा जाता है।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सफाई दी कि झंडा उल्टा नहीं, बल्कि मुड़ा हुआ था, जिसके कारण ऐसा प्रतीत हुआ। उन्होंने दावा किया कि मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी और सभी कार्यकर्ता झंडा सही तरीके से पकड़कर चल रहे थे।यह तिरंगा रैली नगर परिषद से शुरू होकर नाकोड़ा नगर तक 3 किलोमीटर तक चली।
भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं, जिसमें पैदल मार्च और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैलियां शामिल थीं। अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता हर घर, दुकान और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएंगे और 15 अगस्त की शाम को ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- महिला तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में हेराफेरी के गंभीर आरोप: किसान ने लोकायुक्त से की शिकायत, रकम नहीं देने पर आवेदन निरस्त करने का दावा
- वीर सावरकर केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शीर्ष न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए निचली अदालत के फैसले को पलटा
- सुखबीर बादल पर हमले में बड़ा खुलासा, छाती पर वार करना चाहता था आरोपी
- राजनांदगांव का हाल, शहर को गुलजार करने करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए 45 उद्यान हो गए उजाड़…
- MG Hector Hawk: 21,000 में प्री-बुकिंग शुरू, भारतीय बाजार में इस दिन देगी दस्तक

