Rajasthan News: अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्व अधिकारी (आरओ) ग्रेड-2 और अधिशासी अधिकारी (ईओ) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 को रद्द कर दिया है. एसओजी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आरपीएससी ने यह मान लिया है कि परीक्षा में नकल हुई थी. शुक्रवार दोपहर बाद परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी गई. अब यह परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी.

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग ने 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए आरओ और ईओ भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 1,96,483 उम्मीदवार शामिल हुए थे. पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी सूची में कुल 311 उम्मीदवार शामिल थे.
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता भंग होने की पुष्टि हुई थी. हाल ही में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और जयपुर में प्राथमिकी दर्ज होने के कारणों को देखते हुए परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. अब तक इस गड़बड़ी के मामले में 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसके बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया है.
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: IIT-ISM कर्मचारियों को मिलेगा GPF-पेंशन का लाभ, CPF विकल्प पर कोर्ट ने कही अहम बात
- ज्यादा 675 किसानों को मोदी सरकार का तोहफाः 6 रबी फसलों का MSP बढ़ाया, कुसुम में सबसे ज्यादा 675 रुपये की बढ़ोतरी
- ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांगः विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के बीच इस पार्टी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
- ओडिशा की जलवायु में तेजी से ढल रहे ओरंगुटान, वन मंत्री बोले- मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा DNA टेस्ट
- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप, खुद कैंडिडेट वीडियो बनाकर लगा रहे आरोप…

