Rajasthan News: जिले की करेडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे एचवीएस गैंग के मुखिया गोपाल गुर्जर सहित 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों में से एक आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले में लूट मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को सूचना मिली कि एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो करेडा क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें सवार बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों प्रभु सिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत निवासी लालजी का खेड़ा (सदर) चित्तौड़गढ़ से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन में 3 कारतूस और जेब में 1 जिंदा कारतूस बमाद किया।

वहीं मोनू वैष्णव पुत्र माधूलाल वैष्णव निवासी हिसनिया से एक लोडेड पिस्टल और मैगजीन में 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार गोपाल गुर्जर पुल नाना गुर्जर निवासी जिपिया खेड़ा, सत्यनारायण उर्फ सतु बजाड पुन बद्रीलाल गुर्जर (29) निवासी बजाडों का खेड़ा (रायला), मोनू उर्फ राजेन्द्र वैष्णव निवासी हिसणिया (माण्डल), प्रभु सिंह उर्फ प्रभु चौहान निवासी लालजी का खेड़ा, चित्तौड़गढ़ (हिस्ट्रीशीटर), उदयलाल गुर्जर पुल देवीलाल (26) निवासी जिपिया खेड़ा (माण्डल), नारूलाल पुत दुगीलाल बन्जारा (30) निवासी नेहरू रोड, भीलवाड़ा (हिस्ट्रीशीटर) व अभिषेक सिंह पुत्र सावंत सिंह राणावत (19) निवासी मदनपुरा, बागौर हाल चपरासी कोलोनी को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Crime News : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 1650 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 2 युवक गिरफ्तार
- अर्जुन सिंह की नीतिगत विरासत पर मंथन, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज कांग्रेसी हुए शामिल
- दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- BJP ने देश में जहर घोलने का किया काम, कांग्रेस अहिंसा की समर्थक
- साध्वी रंजना पर हमला: असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, ओवरटेक करने पर हुआ था विवाद, हिंदू संगठन ने खोला मोर्चा
- प्यार के लिए सुहाग की बलि! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

