Rajasthan News: जिले की करेडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे एचवीएस गैंग के मुखिया गोपाल गुर्जर सहित 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों में से एक आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले में लूट मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को सूचना मिली कि एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो करेडा क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें सवार बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों प्रभु सिंह पुत्र गुमानसिंह राजपूत निवासी लालजी का खेड़ा (सदर) चित्तौड़गढ़ से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन में 3 कारतूस और जेब में 1 जिंदा कारतूस बमाद किया।

वहीं मोनू वैष्णव पुत्र माधूलाल वैष्णव निवासी हिसनिया से एक लोडेड पिस्टल और मैगजीन में 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार गोपाल गुर्जर पुल नाना गुर्जर निवासी जिपिया खेड़ा, सत्यनारायण उर्फ सतु बजाड पुन बद्रीलाल गुर्जर (29) निवासी बजाडों का खेड़ा (रायला), मोनू उर्फ राजेन्द्र वैष्णव निवासी हिसणिया (माण्डल), प्रभु सिंह उर्फ प्रभु चौहान निवासी लालजी का खेड़ा, चित्तौड़गढ़ (हिस्ट्रीशीटर), उदयलाल गुर्जर पुल देवीलाल (26) निवासी जिपिया खेड़ा (माण्डल), नारूलाल पुत दुगीलाल बन्जारा (30) निवासी नेहरू रोड, भीलवाड़ा (हिस्ट्रीशीटर) व अभिषेक सिंह पुत्र सावंत सिंह राणावत (19) निवासी मदनपुरा, बागौर हाल चपरासी कोलोनी को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Bilaspur News Update : 6 माह में पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी… गैंगरेप केस में 2 दोषियों को उम्रकैद… सेप्टिक टैंक कांड का आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार
- JMM Protest: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज JMM का प्रदर्शन, लोक भवन तक निकलेगा जुलूस
- दिल्ली सरकार ने जारी किया विंटर एक्शन प्लान 2026-27, बाहर की गैर-BS-VI गाड़ियों पर रोक
- 3 हजार करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार: अरब सागर में नशे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- ‘सिंधिया समर्थक कांग्रेस में वापसी को तड़प रहे’, कंप्यूटर बाबा ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा- वास्तव में असली कांग्रेसी हो तो…?

