Rajasthan News: कभी-कभी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षा का कारण बन जाते हैं, और ऐसा ही एक मामले में राजस्थान से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

सवाई माधोपुर RPF थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला यात्री से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि हेड कॉन्स्टेबल ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते हैं।
यह घटना 14 जनवरी की है, जब रणथंभौर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में चेन पुलिंग की गई थी। हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश इस घटना की जानकारी लेने के लिए जनरल कोच में पहुंचे, जहां महिला, पुरुष और उनकी बच्ची से टिकट और चेन पुलिंग का कारण पूछा गया। इस दौरान विवाद हो गया, और जैसे ही ट्रेन चलने लगी, महिला यात्री ने कार्रवाई से बचने के लिए हेड कॉन्स्टेबल के पैर पकड़ लिए। आवेश में आकर हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया और ट्रेन से उतर गए।
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
इस घटना का वीडियो एक अन्य यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और रेल मंत्री को टैग कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोटा रेल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- बेगूसराय में पैक्स गबन और धोखाधड़ी का बड़ा मामला, पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी
- Jharkhand Anganwadi Protest: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का 25 सितंबर को रांची में धरना, पोषाहार राशि और मानदेय समेत 3 मांगें
- ‘2005 से पहले का बिहार याद कर लें’, जमुई कांड पर ललन सिंह ने तेजस्वी को घेरा, घर तक पहुंची बात
- SC-ST एक्ट को चुनौती वाली याचिका पर SC ने की अहम टिप्पणी, कहा- 2020 के फैसले पर अभी समीक्षा की गुंजाइश नहीं
- ‘लाखों लोग परेशान हैं…’, दिल्ली SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब


