Rajasthan News: कभी-कभी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षा का कारण बन जाते हैं, और ऐसा ही एक मामले में राजस्थान से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

सवाई माधोपुर RPF थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला यात्री से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि हेड कॉन्स्टेबल ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते हैं।
यह घटना 14 जनवरी की है, जब रणथंभौर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में चेन पुलिंग की गई थी। हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश इस घटना की जानकारी लेने के लिए जनरल कोच में पहुंचे, जहां महिला, पुरुष और उनकी बच्ची से टिकट और चेन पुलिंग का कारण पूछा गया। इस दौरान विवाद हो गया, और जैसे ही ट्रेन चलने लगी, महिला यात्री ने कार्रवाई से बचने के लिए हेड कॉन्स्टेबल के पैर पकड़ लिए। आवेश में आकर हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया और ट्रेन से उतर गए।
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
इस घटना का वीडियो एक अन्य यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और रेल मंत्री को टैग कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोटा रेल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
- Jharkhand Top News: NEET PG दाखिले से लेकर 21 लाख की लूट तक, डॉक्टरों की हड़ताल टली, हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा कड़ी,एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- SIR पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का वीडियो वायरल: ‘एक ठन पठान के नाम तो इहाँ आके जुड़े हे, एक नइ सौ बार नाम कटही’
- पंडाल के लिए सड़क पर बांधी गई रस्सी बनी जानलेवा: फंसकर बाइक सवार की मौत, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने
- शहडोल में रेत माफिया बेखौफ: नायब तहसीलदार की गाड़ी को मारी ठोकर, लाइव वीडियो आया सामने, दो अधिकारियों की जा चुकी है जान
