Rajasthan News: जयपुर के खोह नागोरियान थाने में एएसआई बलबीर सिंह और उसके दलाल केशव सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद कई नए खुलासे हुए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान एसीबी ने एएसआई के ऑफिस की दराज से 1.18 लाख रुपये बरामद किए हैं। गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर एसीबी के हवाले कर दिया।

बुधवार को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए खोह नागोरियान थाने के एएसआई बलबीर सिंह और उसके दलाल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत थाने में दर्ज एक केस में कार्रवाई न करने के एवज में मांगी गई थी। परिवादी ने शिकायत की थी कि आरोपी बार-बार धमकाकर रिश्वत मांग रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने एसीबी से मदद मांगी।
एसीबी की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और शिकायत का सत्यापन कराने के बाद बुधवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ में एएसआई बलबीर सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिनसे थाने में भ्रष्टाचार की व्यापकता का पता चला। एसीबी की जयपुर नगर-तृतीय इकाई की ओर से एएसआई और दलाल के खिलाफ सख्त जांच जारी है, और उनके ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- UP में अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं, रात में 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; बाढ़ से अब भी परेशानी
- Morning News Brief: कोलकाता में पंडाल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 20 के पार, राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर बड़ा हादसा: 12 से ज्यादा लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
- जीवन सूक्त : ‘भाग्य’ के पीछे नहीं, ‘योग्य’ होने के पीछे लगाइए अपनी ऊर्जा – संदीप अखिल
- 18 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

