Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सफेदपोश लोग भी जुर्म की राह पर चल पड़े हैं। शहर के दो बड़े सर्राफा व्यापारियों (ज्वेलर्स) को जान से मारने की धमकी देकर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।

सरकारी शिक्षक ने रची थी साजिश
एसपी सुधीर जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरी साजिश के पीछे कुशलगढ़ क्षेत्र का एक सरकारी शिक्षक शामिल है। दरअसल, आरोपी शिक्षक ने ही चिट्ठी भेजकर दोनों व्यापारियों को डराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ज्वेलर्स से 90 लाख रुपये मांगे गए। दूसरे व्यापारी से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। पैसे नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की बात लिखी थी।
पुलिस की स्पेशल टीम ने ऐसे दबोचा
धमकी मिलने के बाद व्यापारियों ने बिना देरी किए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशिक्षु डीवाईएसपी सुहासी जैन और राजतालाब थाना पुलिस की एक विशेष टीम बनाई। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मुखबिरों और लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपी शिक्षक को ट्रेस किया और उसे हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या शिक्षक ने यह सब केवल मजाक में किया या फिर कर्ज और किसी बड़ी गैंग के दबाव में आकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
पढ़ें ये खबरें
- ‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’, मोतिहारी जहरीली शराब कांड पर उदय नारायण चौधरी का बड़ा हमला
- बॉस से कभी आगे मत निकलो….करिप्टेड पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा का केजरीवाल पर तंज, शेयर किया पोस्ट
- जनादेश न मिलने पर इस्तीफा देंगे सबसे अमीर MLA! 51 प्रतिशत लोगों के हाथ में संजय पाठक की विधायकी, हनुमान जी की कसम खाकर किया ये ऐलान
- उमरिया में बाघ का शव मिलने से हड़कंप: करंट लगने से मौत की आशंका, मौके पर पहुंचा वन अमला
- Rajasthan News: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की भर्ती पर हाईकोर्ट का स्टे, टाइपिंग टेस्ट के अंकों पर फंसा पेंच!

