Rajasthan News: आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि उदयपुर के बैंकों में करोड़ों रुपए जमा है, पर उनके मालिक नहीं मिल रहे। रिजर्व बैंक को करोड़ों रुपयों के वारिसों की तलाश है। उदयपुर के 30 बैंकों के 2 लाख 86 हजार 243 बैंक खातों में 101.47 करोड़ रुपए जमा हैं।

अनक्लेम्ड डिपोजिट को सही मालिक तक पहुंचाने के लिए आरबीआइ ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है। इसके तहत शनिवार को भुवाणा में सोलिटेयर रिसोर्ट में एक शिविर होगा। इसमें आरबीआइ गवर्नर संजय मल्होत्रा भी शामिल होंगे। इस दौरान एसबीआइ सहित सभी बैंकों, सेबी, बीमा कंपनियों और पेंशन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता ने बताया, जागरुकता के अभाव में या कई बार दुर्घटनावश व्यक्ति अपने बैंक खाते या अन्य संपत्तियों का वारिस घोषित नहीं कर पाता। मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों में अनक्लेम्ड रह जाती है और बैंकों में निष्क्रिय पड़ी रहती है।
इस पैसे को सही वारिसों तक पहुंचाने के लिए आरबीआइ ने आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में उदयपुर में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें अनक्लेम्ड जमा, अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड, अनक्लेम्ड शेयर और म्यूचुअल फंड आदि की जानकारी देने के साथ ही दावा प्रक्रिया के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
बैंक से भी कर सकेंगे सम्पर्क
पोर्टल की सहायता से 30 बैंकों में जमा अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक बार जब आपको पता चल जाए कि आपका लावारिस डिपॉजिट किस बैंक में है, तो आप सीधे उस बैंक की वेबसाइट या शाखा से संपर्क कर सकेंगे। बैंक आपको लावारिस जमा पर दावा करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा। दावा करते समय आवश्यक दस्तावेज (पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण और जमा का प्रमाण) प्रस्तुत करने होंगे। जमा राशि वापस पाने के लिए दावा संबंधित बैंक के माध्यम से करना है।
पढ़ें ये खबरें
- HDFC Bank Shares : चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयर धड़ाम, जानिए अब क्या कह रहे एक्सपर्ट्स ?
- RBSE 10th Result 2026: आज नहीं आएगा 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड सचिव ने बताया कक्षा 10 का रिजल्ट कब आएगा
- चाय न बनाने पर देवर बना हैवान: भाभी की डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, 8 साल के भतीजे के सामने हुआ खौफनाक कांड
- छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में फिर गूंजा छातिम वृक्ष का मुद्दा! भाजपा विधायक सुनील सोनी के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, नहीं लगी है रोक…
- मैंने फैसला किया है कि मैं… आपदा प्रभावितों से मुलाकात करने पहुंचेंगे हरीश रावत, धामी सरकार पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा
