Rajasthan News: जयपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान विद्यालय बंद रहने की अवधि में राज्य सरकार की ओर से संचालित राज्य मिड डे मिल योजना में करीब 2000 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का खुलासा हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान ने कॉनफैड के अधिकारियों और निजी फर्मों सहित 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों में राजस्थान के पूर्व मंत्री के दो बेटे भी शामिल हैं।

कोविड काल में कॉम्बो पैक आपूर्ति के नाम पर अनियमितताएं
कोविड-19 के दौरान विद्यालय बंद रहने के कारण सरकार की ओर से मिड डे मिल योजना के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को कॉनफैड के माध्यम से दाल, तेल, मसाले युक्त कॉम्बो पैक उपलब्ध कराए गए थे। दावा किया गया था कि यह सामग्री एफएसएसएआई एवं एगर्माका मानकों के अनुरूप है तथा विद्यालयों तक डोर स्टेप डिलीवरी की गई है। हालांकि इस योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आने के बाद एसीबी ने पहले प्राथमिक जांच और फिर विस्तृत जांच की।
नियमों में बदलाव कर चहेती फर्मों को फायदा
एसीबी की जांच में सामने आया कि मिड डे मिल योजना से जुड़े अधिकारियों एवं कॉनफैड के अधिकारियों ने षड्यंत्रपूर्वक नियमों में बदलाव किए। इसके चलते पात्र एवं योग्य फर्मों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया और चहेती निजी फर्मों को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए टेंडर आवंटित किए गए। जांच में यह भी उजागर हुआ कि इन फर्मों ने आगे अन्य संस्थाओं को अवैध रूप से सबलेट किया, जिससे फर्जी आपूर्तिकर्ताओं और ट्रांसपोर्टरों का एक संगठित नेटवर्क खड़ा किया गया।
बिना माल आपूर्ति के फर्जी बिल, सरकारी भुगतान उठाया
एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार कई मामलों में वास्तविक रूप से माल की खरीद और आपूर्ति किए बिना ही अधिक दरों के फर्जी बिल पेश किए गए। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भुगतान प्राप्त कर लिया गया। इस सुनियोजित धोखाधड़ी, कूटरचना और आपसी सांठगांठ के कारण राजकोष को लगभग 2000 करोड़ रुपए का सीधा वित्तीय नुकसान पहुंचने का आंकलन किया गया है।
इन अधिकारियों व फर्मों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कॉनफैड से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सांवतराम सहायक लेखाधिकारी राजेन्द्र प्रबंधक नागरिक आपूर्ति लोकेश कुमार बापना प्रबंधक नागरिक आपूर्ति प्रतिभा सैनी सहायक प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा, प्रबंधक आयोजना राजेन्द्र सिंह शेखावत प्रबंधक रामधन बैरवा गोदाम कीपर मार्केटिंग अनुभाग दिनेश कुमार शर्मा और सुपरवाइजर मार्केटिंग।
पढ़ें ये खबरें
- प्राचीन हरसिद्धि माता मंदिर में चोरी, बदमाशों ने मातारानी के सिंगार पर साफ किया हाथ, CCTV में कैद हुई वारदात
- CM विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना
- MP TOP NEWS TODAY: 29 जुलाई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, काल के गाल में समाए दो लोग, 4 गंभीर घायल
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, परिवार को बम से उड़ाने की चेतावनी!

