Rajashan News: निजी बसों की छत पर लगे कैरियर और ऊपर चढ़ने की सीढ़ियां हटानी होगी। प्रादेशिक परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी बस ऑपरेटर, मालिकों व चालकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तब तक दोनों नहीं हटाए गए तो एक जनवरी से चालान काटे जाएंगे।

आरटीओ आकांक्षा बैरवा ने बताया कि निजी बस संचालक छतों पर भी यात्रियों को बैठा देते हैं और सामान भी रख देते हैं। ओवरलोडिंग की इस समस्या को देखते हुए ये आदेश दिए गए हैं। चालान काटने के साथ बसें सीज भी की जाएगी।
मोटर वाहन अधिनियम व एआईएस के नियमों के तहत कैरियर-सीढ़ियां हटाने के आदेश 10 साल पहले हो चुके हैं। रोडवेज भी तब से इस आदेश की पालना करना रहा है। पहले मेलों व उत्सवों के दौरान लोग अपनी बाइक, साइकिल व सामान तक रोडवेज बसों की छत पर रख देते थे। कैरियर-सीढ़ियां हटाने के बाद ये समस्या दूर हो गई। लेकिन निजी बस संचालक आदेशों की पालना नहीं कर रहे थे।
जोधपुर से जैसलमेर, उदयपुर, पाली-जालोर-सिरोही, फलोदी, बाड़मेर, शेरगढ़-बालेसर, भोपालगढ़-बिलाड़ा आदि रूट पर चलने वाली निजी बसों की छतों पर कैरियर लगे हुए है। जिनमें ओवरलोड लगेज भरकर बसों का संचालन किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर क्राईम : फॉर्महाउस में रईसजादों की नशे की पार्टी! हाथों में हुक्का लिए, कश लगा रही युवतियां, वीडियो वायरल…
- कटनी में चौकी प्रभारी और ग्रामीणों में झड़प: एसपी ने प्रभारी को हटाया, जानें पूरा मामला
- CG Crime : OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर महिला से दो लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार से धरदबोचा
- शर्मनाक: 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को…
- नुआपड़ा के जंगलों में माओवादी कैंप का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री ज़ब्त
