Rajashan News: निजी बसों की छत पर लगे कैरियर और ऊपर चढ़ने की सीढ़ियां हटानी होगी। प्रादेशिक परिवहन विभाग ने इसके लिए सभी बस ऑपरेटर, मालिकों व चालकों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तब तक दोनों नहीं हटाए गए तो एक जनवरी से चालान काटे जाएंगे।

आरटीओ आकांक्षा बैरवा ने बताया कि निजी बस संचालक छतों पर भी यात्रियों को बैठा देते हैं और सामान भी रख देते हैं। ओवरलोडिंग की इस समस्या को देखते हुए ये आदेश दिए गए हैं। चालान काटने के साथ बसें सीज भी की जाएगी।
मोटर वाहन अधिनियम व एआईएस के नियमों के तहत कैरियर-सीढ़ियां हटाने के आदेश 10 साल पहले हो चुके हैं। रोडवेज भी तब से इस आदेश की पालना करना रहा है। पहले मेलों व उत्सवों के दौरान लोग अपनी बाइक, साइकिल व सामान तक रोडवेज बसों की छत पर रख देते थे। कैरियर-सीढ़ियां हटाने के बाद ये समस्या दूर हो गई। लेकिन निजी बस संचालक आदेशों की पालना नहीं कर रहे थे।
जोधपुर से जैसलमेर, उदयपुर, पाली-जालोर-सिरोही, फलोदी, बाड़मेर, शेरगढ़-बालेसर, भोपालगढ़-बिलाड़ा आदि रूट पर चलने वाली निजी बसों की छतों पर कैरियर लगे हुए है। जिनमें ओवरलोड लगेज भरकर बसों का संचालन किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में सीवर सुधार के लिए ₹17,970 करोड़ मंजूर, लागू होगा ‘वन जोन-वन ऑपरेटर’ मॉडल
- India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, 5-6 अक्टूबर को मिलेंगे ऑफलाइन टिकट
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः पुलिस भर्ती 2013 की विवादित मेरिट सूची निरस्त, 12 हफ्ते में नई सूची जारी करने के निर्देश
- Asian Games 2026: भारत के खिलाफ सेफा मुकाबले में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
- जन्म तारीख बदलने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः CMO महेश्वर का आदेश निरस्त
