Rajasthan News: राजस्थान में निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के विवादित बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए उनके बयान ने सामाजिक और राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक ने 28 जनवरी को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि कुछ समुदायों ने मूल ओबीसी वर्ग का हक छीन लिया है। उनके इस बयान से जाट समाज सहित अन्य समुदायों में नाराजगी फैल गई है।

जाट समाज को लेकर बयान पर बढ़ा विवाद
गणेश राज बंसल ने अपने बयान में दावा किया कि जाट समाज ने ओबीसी वर्ग का अधिकार हड़प लिया है। इस टिप्पणी के बाद विरोध तेज हो गया, और कई समुदायों के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध कर रहे संगठनों का आरोप है कि विधायक ने जानबूझकर जाट समाज को निशाना बनाया, जबकि ओबीसी वर्ग में जाट, सिख, मुसलमान, बिश्नोई समेत अन्य जातियां भी शामिल हैं।
विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है और इसे राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया है। मंच से वक्ताओं ने विधायक की कड़ी निंदा करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
पढ़ें ये खबरें
- पॉवर सेंटर: टूटती गरिमा… कलेक्टरों की भूमिका… मेंटरशिप… दृष्टांत… हल्ला… शैडो… – आशीष तिवारी
- यहां कागजों में चल रहा जी राम जीः 5 लोगों को नोटिस जारी, किसी ने जवाब देना उचित नहीं समझा, CEO बोले-छुट्टी के दिन बयान नहीं दूंगा
- जयमाला के वक्त बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा, दांव पर लगी बेटी की जिंदगी
- होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर विशेष बंदोबस्त, चार स्टेशनों पर 700 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन
- पॉवर गॉशिप: बीजेपी विधायक को नहीं पता श्रीराम की माता का नाम… कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा ! नए सूटबूट वाले अफसर की चर्चा… साहब को बड़े शहर में भी नहीं रहना कलेक्टर…

