Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा का सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 16वीं विधानसभा के पांचवें सत्र से पहले विधानसभा की कार्यप्रणाली को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान सामने आया है, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विधानसभा की सदाचार कमेटी सहित किसी भी समिति के निर्णयों को सीधे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि समितियों में लिए गए फैसलों को पहले विधानसभा के पटल पर रखा जाना आवश्यक है, उसके बाद ही उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। समिति के निर्णय सीधे मीडिया या आम जनता के सामने लाना नियमों के अनुरूप नहीं है।
जूली ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक आधिकारिक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने समिति नियमों के पालन पर जोर देते हुए सुझाव दिया था कि समिति के फैसलों को सीधे सार्वजनिक करने की परंपरा पर रोक लगनी चाहिए। पत्र के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी समिति अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब सभी समिति अध्यक्षों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी समिति के निर्णय पहले विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किए जाएं और उसके बाद ही उन्हें सार्वजनिक किया जाए।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
