Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले के घड़साना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टोल नाके के पास स्थित एक शराब की दुकान में सेल्समैन सागर, पुत्र कारज सिंह, ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब औलख होटल के संचालक ने सागर का शव दुकान में लटकता देखा और घड़साना पुलिस को सूचित किया।घड़साना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को उतारकर घड़साना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सागर ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया और लिखा कि किसी को इसके लिए परेशान न किया जाए।
सुसाइड नोट में सागर ने अपने बच्चों एक बेटा और एक बेटी के लिए लिखा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और दुनियादारी से दूर रहें। अपने बड़े भाई से माफी मांगते हुए उसने लिखा, “भाई मुझे माफ करना, मेरी जिंदगी इतनी ही थी।”
सागर, जो 2 एसटीआर का निवासी था, शराब की दुकान पर काम करता था और रात को वहीं सोता था।हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई श्रीगंगानगर में रहता है, और उसके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- 11 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, बेलपत्र और आभूषणों से भगवान का दिव्य श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : भाजपा का समर्पण और विश्व यूनानी चिकित्सा दिवस, विधानसभा में बजट सत्र में हंगामे के आसार, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- मुस्लिम विवाह कानून से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति लगातार दो साल तक भरण-पोषण न करे तो पत्नी को तलाक का अधिकार
- इंदौर में दूषित पानी से 2 और मौत: बुजुर्ग और 2 साल की मासूम ने तोड़ा दम, आंकड़ा बढ़कर 35 हुआ
- ’18 बड़ा या जीरो…’, अखिलेश ने बजट को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- इसमें देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए कोई विजन नहीं


