सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की ओर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन नंबर 17606 काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सवार पति-पत्नी अलग-अलग कोच में थे।
READ MORE: एम्स में HOD डॉक्टर की प्रताड़ना की मामलाः महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में NHRC ने संज्ञान लिया
निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने से पहले उषा चौहान ने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। लेकिन जब ट्रेन निंबाहेड़ा पहुंची, तो जज राजकुमार चौहान उतर गए, मगर पत्नी नहीं उतरीं। काफी इंतजार के बाद उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: पन्ना में ‘देसी नुस्खा’ पड़ा भारी: धतूरे का काढ़ा बनाकर मां ने पीया-बच्चों को भी पिलाया, अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार
ट्रेन के जावरा स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी ने कोच के वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर देखा, तो उषा चौहान का शव अंदर पड़ा मिला। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, और जज साहब अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

