Rajasthan News: राजस्थान में होने वाले उपचुनावों की तारीखें करीब आ गई हैं। 13 नवंबर को सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, और प्रचार अपने चरम पर है। इसी बीच, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचार के लिए पार्टी के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं। इस दौरान, राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे अपना आंचल फैलाकर कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर खान के लिए वोट मांगती हुई नजर आ रही हैं।

संजना ने किया भावुक आह्वान
भरतपुर से सांसद संजना जाटव इस वीडियो में कह रही हैं, मैं आपसे अपना आंचल फैलाकर अपील करती हूं कि 13 तारीख को एक-एक वोट कांग्रेस की पेटी में डलना चाहिए। आप सभी ने मुझे सम्मान दिया है। जुबेर खान मेरे पिता समान थे, जिन्होंने हर चुनाव में मेरी मदद की। अब यह आपकी बारी है। मेरी बेटी के कहने पर, आर्यन जुबेर खान को अपना वोट देकर जुबेर जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। 36 कोम की बिरादरी यहां मौजूद है, अब आपका भी कर्तव्य बनता है। जिस व्यक्ति ने 35 साल रामगढ़ के लिए दिए, अब उसके बेटे को वोट देकर आशीर्वाद देना है।
कांग्रेस नेताओं ने किया संजना का स्वागत
इस दौरान, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ सांसद संजना जाटव रामगढ़ में आर्यन जुबेर खान के लिए वोट मांगने पहुंची थीं। मंच से कांग्रेस नेता ने संजना जाटव की तारीफ करते हुए कहा, संजना जाटव किसी फिल्म एक्टर से कम नहीं हैं। उपचुनाव में इनकी भारी डिमांड है। मुंबई वालों को अगर यह बात पता चली, तो इन्हें वहां बुला लेंगे। इसलिए पहले ही उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
आर्यन जुबेर की जीत का दावा
इस दौरान संजना जाटव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि बीजेपी के बड़े नेता यहां प्रचार कर रहे हैं, और क्या उनका भाई आर्यन जुबेर हार सकते हैं? इस पर संजना ने जवाब दिया, जब मैंने मुख्यमंत्री को हराया, तो उनसे बड़ा कौन होगा? यहां जितने भी छोटे नेता प्रचार करें, उनका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं दावा करती हूं कि मेरे भाई आर्यन जुबेर जीत रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
