Rajasthan News: सरस डेयरी ने गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 रुपए में मिलने वाला छोटा दूध पैक लॉन्च किया। अब 200 मिलीलीटर ग्राम दूध मात्र 10 रुपए में उपलब्ध होगा, जिससे कम बजट में दूध की आवश्यकता पूरी करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि छोटे पैक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई उपभोक्ता रोजाना कम मात्रा में दूध की जरूरत बताते थे, ऐसे में यह पैक उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। 200 एमएल के ये नए पैकेट शुक्रवार तक अलवर शहर, आसपास के क्षेत्रों, सभी उपकेन्द्रों और एनसीआर तक पहुंचा दिए जाएंगे।
डेयरी प्रबंधन को उम्मीद है कि यह नई पहल बाजार में सकारात्मक असर डालेगी और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी। अन्य ब्रांड जो 10 रुपए में 140 से 160 एम एल तक ही दूध उपलब्ध करवाते है वही सरस गुणवत्ता का पॉश्चराइज दूध रु10 में 200 एम एल उपलब्ध करवाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- National Morning News Brief: पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को संबोधित किया; डोनाल्ड ट्रंप बोले- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना शहबाज शरीफ को मारने वाली थी; CJI की नाराजगी के बाद NCERT किताब से हटेगा ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर; अनिल अंबानी की ₹5000 करोड़ के आलीशान घर पर ED का कब्जा
- UP WEATHER TODAY: फरवरी में ही तेज धूप और चुभने वाली गर्मी से लोग परेशान, ये जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म…
- 26 February History : परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता… पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप सिंगर लॉरिन हिल ने बनाया रिकार्ड… वीर सावरकर का निधन… जानिए अन्य प्रमुख घटनाएं
- बिहार में मौसम का डबल अटैक, दिन में 30°C के पार पहुंचा पारा, रात में अभी भी गुलाबी ठंड, जानें अपने जिले का हाल
- 26 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …

