Rajasthan News: सरस डेयरी ने गुरुवार को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 रुपए में मिलने वाला छोटा दूध पैक लॉन्च किया। अब 200 मिलीलीटर ग्राम दूध मात्र 10 रुपए में उपलब्ध होगा, जिससे कम बजट में दूध की आवश्यकता पूरी करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि छोटे पैक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई उपभोक्ता रोजाना कम मात्रा में दूध की जरूरत बताते थे, ऐसे में यह पैक उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। 200 एमएल के ये नए पैकेट शुक्रवार तक अलवर शहर, आसपास के क्षेत्रों, सभी उपकेन्द्रों और एनसीआर तक पहुंचा दिए जाएंगे।
डेयरी प्रबंधन को उम्मीद है कि यह नई पहल बाजार में सकारात्मक असर डालेगी और रोजमर्रा के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी। अन्य ब्रांड जो 10 रुपए में 140 से 160 एम एल तक ही दूध उपलब्ध करवाते है वही सरस गुणवत्ता का पॉश्चराइज दूध रु10 में 200 एम एल उपलब्ध करवाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- 21 अक्टूबर को फिर थमेंगे पंजाब में बसों के पहिए! रोडवेज कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- राजधानी में दुर्गा विसर्जन का ट्रैफिक प्लान जारी: शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद, घर से निकलने से पहले देख लें रूट
- WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का CM साय ने किया दहन, बोले- सभी के भीतर विराजमान रावण रूपी क्रोध को करना होगा समाप्त
- दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर गरमाई सियासत: साध्वी हर्षानंद गिरि ने उठाए सवाल- ‘राम मंदिर फैसले के समय कहां थी आस्था?
- सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहुंचे गोल्डन टेंपल, ‘Udta Teer’ की सफलता के लिए की अरदास
