Rajasthan News: राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार उदयपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुखेर थाना पुलिस ने स्वर्णगढ़ रिसोर्ट पर छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट ‘इवेंट’ के नाम पर बाहर से लड़कियों को बुलाकर चलाया जा रहा था।

रिसोर्ट संचालक हर्षवर्धन शाह और उसकी सहयोगी महिला नरगिस पर आरोप है कि वे गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर पैसों के बदले देह व्यापार में शामिल करवा रहे थे। लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और एक डिकॉय ग्राहक को भेजकर सत्यापन किया।
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह विभिन्न राज्यों से लड़कियों को बुलाकर रिसोर्ट में रुकवाता था और ग्राहकों को ‘इवेंट’ के बहाने बुलाकर यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था।
अभियान पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाया गया। एएसपी उमेश ओझा के मार्गदर्शन में डीएसपी कैलाश चंद्र और सुखेर थानाधिकारी रविंद्र चारण की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए 29 लोगों में 15 गुजरात, 5 मध्य प्रदेश, 2 दिल्ली, 1 हरियाणा, 2 जयपुर, 2 कोटा और 1 अन्य स्थान से हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि उदयपुर जैसे टूरिस्ट शहर में इवेंट्स और पार्टीज़ की आड़ में इस तरह की गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, और ऐसे मामलों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बीरपुर में प्रदर्शन, समर्थकों ने फूंका मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का पुतला
- Today’s Top News: केंद्रीय मंत्री शाह ने प्रस्तुत किया बस्तर के विकास का रोडमैप, 5 साल बाद 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा की फीस में वृद्धि, ऑनलाइन सट्टा ‘किंगडम बुक’ के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजिम कुंभ में जिला प्रशासन पर भड़के BJP विधायक, नक्सलवाद पर अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- जिंदगी निगल गई मौतः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर घायल, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
- ‘उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता’, रूस से तेल न खरीदने के सवाल पर भारत ने दिया जवाब; कहा – कई स्रोत बनाना मकसद
- विधायक ने मंच से दी अधिकारियों को चेतावनी,कहा- मंदिर को हाथ लगाया तो प्राण त्याग देंगे, देखें Video

