Rajasthan News: राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार उदयपुर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सुखेर थाना पुलिस ने स्वर्णगढ़ रिसोर्ट पर छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट ‘इवेंट’ के नाम पर बाहर से लड़कियों को बुलाकर चलाया जा रहा था।

रिसोर्ट संचालक हर्षवर्धन शाह और उसकी सहयोगी महिला नरगिस पर आरोप है कि वे गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर पैसों के बदले देह व्यापार में शामिल करवा रहे थे। लंबे समय से मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और एक डिकॉय ग्राहक को भेजकर सत्यापन किया।
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह विभिन्न राज्यों से लड़कियों को बुलाकर रिसोर्ट में रुकवाता था और ग्राहकों को ‘इवेंट’ के बहाने बुलाकर यह अवैध धंधा चलाया जा रहा था।
अभियान पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाया गया। एएसपी उमेश ओझा के मार्गदर्शन में डीएसपी कैलाश चंद्र और सुखेर थानाधिकारी रविंद्र चारण की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए 29 लोगों में 15 गुजरात, 5 मध्य प्रदेश, 2 दिल्ली, 1 हरियाणा, 2 जयपुर, 2 कोटा और 1 अन्य स्थान से हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि उदयपुर जैसे टूरिस्ट शहर में इवेंट्स और पार्टीज़ की आड़ में इस तरह की गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, और ऐसे मामलों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Oscars 2027 में भारत की एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘Gondhal’, 13 नवंबर को 6 भाषाओं में देशभर में होगी रिलीज
- खुद विदेशी कोच, फिर भी इंग्लैंड क्रिकेट पर स्टीफन फ्लेमिंग की राय जुदा, कहा- ‘टीम का कोच कोई अंग्रेज ही होना चाहिए’
- शिवा वर्मा मौत मामले से जुड़ी बड़ी खबर : श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी STF ने की कार्रवाई ; दो आरोपी अब भी फरार
- बिहार विधान परिषद चुनाव, NDA सभी 8 सीटों पर दर्ज करेगा प्रचंड जीत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दावा
- गायक जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में ‘घर वापसी’: कुमारी शैलजा बोलीं- ‘भाजपा में घुट रहा था दम
