Rajasthan News: उदयपुर नगर निगम के अलग-अलग वार्ड में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर चलो अभियान चलाया जाएगा। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि इस दौरान शहर के अलग-अलग वार्डों में वार्डवार शिविर आयोजित होंगे, जिनमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

शिविर सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक चलेगा। शिविर में लोगों की शिकायतें, आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन, नगर निगम कार्यों से जुड़ी समस्याएं और लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। शिविरों की मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम के उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अधिकारियों की जिम्मेदारी तय: आयुक्त ने निगम की ओर से संबंधित शाखा प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपिस्थत होने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण मौके पर किया जाएगा ताकि आमजन को बार-.बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े।
5 माह से खाली डीटीपी का पुन: भरा पद, मिलेगी सहायता
नगर निगम में पांच माह से डीटीपी का पद खाली था, इस पद पर राज्य सरकार ने एपीओ चल रहे 29 कार्मिकों अधिकारियों को पुन: फील्ड पोस्टिंग दी है। इस पोस्टिंग में डीटीपी सिराजुद्दीन को पुन: नगर निगम में लगाया गया है। पूर्व में सिराजुद्दीन निगम में इसी पद पर कार्यरत थे।
उनके जाने के बाद निगम के पट्टे, नामांतरण, भू उपयोग परिवर्तन आदि कार्यों पर एक बार रोक सी लग गई थी। पूर्व में भी उन्होंने तत्कालीन आयुक्त व टीम के साथ मिलकर कई सरकारी जमीनों के पट्टों को उजागर कर खारिज करने में भूमिका निभाई थी। राज्य सरकार ने उनके कार्यो को देखते हुए पुन: निगम में लगाया है।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
