Rajasthan News: राजस्थान में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाने का फैसला वापस ले लिया गया है. शिक्षा विभाग ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर सभी स्कूलों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब विभाग ने इसे रोक दिया है.

वजह यह बताई गई कि राज्यभर के स्कूलों में इस समय परीक्षाएं चल रही हैं, जो 5 और 6 दिसंबर तक जारी रहेंगी. ऐसे में परीक्षा अवधि में किसी अतिरिक्त कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं है, इसलिए शौर्य दिवस से जुड़े सभी आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं.
पहले जारी आदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के तहत गतिविधियां करने को कहा गया था. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ में देशभक्ति, शौर्य, पराक्रम, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाना था. इसके लिए स्कूलों को सैन्यकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और इतिहास जानने वाले विशिष्ट अतिथियों को बुलाने की भी सलाह दी गई थी.
पढ़ें ये खबरें
- राजौंद में सेवा सेतु अभियान का शिविर, पूर्व विधायक लीला राम बोले- मोदी सरकार में विकास को मिली नई रफ्तार
- …इस शर्त पर रसोईया संघ ने की हड़ताल स्थगित, 5 अक्टूबर के बाद बड़े आंदोनल की चेतावनी
- बिलासपुर में पुलिस का शिकंजा: अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
- शेविंग करने की यह आदत किस तरह बढ़ा सकती है शनि के प्रभाव …
- हरियाणा भ्रमण पर उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- संस्कृति, खेल और विकास की अच्छी पहलें जानें

