Rajasthan News: जोधपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दस दिनों में हुए घटनाक्रम ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि भारत अब आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ चुका है। शेखावत ने केंद्र सरकार के बजट और अमेरिका के साथ हुए समझौते को भारत के लिए निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से अब कोई नहीं रोक सकता।

शेखावत ने यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के साथ हुए समझौतों को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेड एग्रीमेंट नहीं, बल्कि भारत के निर्यात और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नए अवसरों का दरवाजा है। उनके मुताबिक इन समझौतों से निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और भारत की वैश्विक पकड़ और मजबूत होगी।
ट्रेड डील को लेकर विपक्ष की आलोचना पर शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि जब समझौते का पूरा मसौदा सामने आया ही नहीं है, तो सवाल और आरोप किस आधार पर उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ कल्पनाओं में जी रहा है और राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि देश की जनता सच्चाई समझती है।
बजट को बताया 2047 के लक्ष्य का रोडमैप
केंद्रीय मंत्री ने बजट का जिक्र करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के कार्यकाल का 12वां बजट है और इसका मकसद सिर्फ आंकड़े पेश करना नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की नींव मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस सहायता बांटने पर नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर है।
भारत की कूटनीति का असर
अमेरिकी टैरिफ को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज करते हुए शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति का ही नतीजा है कि आज भारत अमेरिका जैसे देशों के साथ बराबरी के स्तर पर समझौते कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट और ट्रेड डील मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- मुजफ्फरपुर पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शूटर लवकुश अरेस्ट, फेसबुक विवाद में मारी थी गोलियां
- स्विगी-जोमैटो, ओला-उबर वालों के लिए बनेगा सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, केंद्र जल्द कर सकता है ऐलान ; महाराष्ट्र के श्रम मंत्री ने विधानसभा में बताया
- आज अस्त होगा बुध ग्रह : 4 राशियों के लिए वरदान, कुछ को सावधान रहने की जरूरत
- होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर, सीएम योगी ने 1500 करोड़ रुपये किए जारी, कहा- PM ने सभी को लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा
- Today’s Top News : होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, सौम्या चौरसिया को HC से बड़ी राहत, नक्सल नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार, अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, 154 नशेड़ी चालकों का कटा चालान… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

