Rajasthan News: शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों की हवेलियों का सर्वे कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए। इस कार्य के लिए पटवारियों की मदद से विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए गए।

संरक्षण के लिए अपडेट होंगे विरासत संरक्षण बॉयलॉज
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियों को संरक्षित करने के लिए विरासत संरक्षण बॉयलॉज को अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी ताकि इन ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके।
रामगढ़ बनेगा संरक्षण का मॉडल
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीकर जिले के रामगढ़ कस्बे को हवेलियों के संरक्षण के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत सीकर कलेक्टर और विशेषज्ञों की एक टीम क्षेत्र का दौरा कर लोकल स्तर पर अध्ययन करेगी और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी।
शेखावाटी की विरासत बचाने की पहल
दिया कुमारी ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण बेहद जरूरी है। रामगढ़ को एक सफल मॉडल के रूप में विकसित करने के बाद, शेखावाटी के अन्य इलाकों में भी इसी योजना को लागू किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’
