Rajasthan News: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद राजस्थान के शिया समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। रविवार 1 मार्च की रात अजमेर सहित प्रदेश के कई शहरों में शिया समुदाय ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और तीन दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है।

अजमेर में कैंडल मार्च और भारी विरोध
अजमेर में बड़ी संख्या में शिया समाज के लोगों ने देर रात कैंडल मार्च निकाला और खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। शिया धर्मगुरु मौलाना काजिम अली जैदी ने घोषणा की कि अगले तीन दिनों तक पूरे राजस्थान में शोक मनाया जाएगा। इस दौरान मस्जिदों और इमामबाड़ों में कुरान का पाठ किया जाएगा। प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिनके हाथों में खामेनेई की तस्वीरें और अमेरिका-इजरायल विरोधी तख्तियां थीं।
ट्रंप और नेतन्याहू के पुतले फूंके
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिया समुदाय का गुस्सा सातवें आसमान पर था। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। वक्ताओं ने इस हमले को पूरी कौम के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि रमजान के पवित्र महीने में हुई यह शहादत इतिहास में दर्ज की जाएगी।
हालांकि प्रदर्शन में आक्रोश भरपूर था, लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थीं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप

