Rajasthan News: पेपर लीक होने से संदेह के दायरे में आई एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में से चयनित 859 में से 96 थानेदार पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर व जोधपुर रेंज में भेजे गए थे। पेपर लीक से परीक्षा उत्तीर्ण करके थानेदार बनने वाले 15 जनों को बर्खास्त किया जा चुका है। शेष 75 थानेदार संबंधित जिलों की पुलिस लाइन में ठाले बैठे हैं। अब हाईकोर्ट से भर्ती परीक्षा ही रद्द करने संबंधी आदेश के बाद इनकी नियुक्ति पर असमंजस बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक प्रशिक्षण के बाद राजस्थान पुलिस अकादमी से 31 प्रशिक्षु एसआई पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर लगाए गए थे। इनमें से पांच जनों को बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें दो थानेदार ऐसे भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर भेजा गया था, लेकिन आमद से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, छह अन्य चयनित अभ्यर्थियों ने देरी से आमद करवाई थी। इनमें से तीन एसआइ मौजूद हैं और तीन अन्य को प्रारिभक प्रशिक्षण के लिए किशनगढ़ भेजा गया है।
जोधपुर रेंज
आरपीए से 59 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जोधपुर रेंज भेजा गया था। तत्पश्चात इन्हें जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर व सिरोही जिलों में भेजा गया था। इनमें से 10 थानेदारों को बर्खास्त किया जा चुका है। अन्य संबंधित जिलों की पुलिस लाइन में हैं।
सिर्फ रोल कॉल में शामिल हो रहे
एसओजी जांच में पेपर लीक से परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशिक्षण लेने वाले 52 प्रशिक्षु थानेदारों को गिरतार किया गया था। हाईकोर्ट ने अन्य थानेदारों को नॉन फील्ड रखने के आदेश दिए थे। यह थानेदार पुलिस लाइन में प्रतिदिन सुबह आमद करवाते हैं और रोल कॉल में हिस्सा लेकर कर्त्तव्य का निवर्हन कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
