Rajasthan News: राजस्थान सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 की परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट से बड़ा अपडेट आया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने वाले एकलपीठ के 31 अक्टूबर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है, जो एकलपीठ के आदेश के बाद 2025 की SI भर्ती में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

क्या है पूरा मामला?
कुछ ओवरएज अभ्यर्थियों ने 2021 की SI भर्ती में शामिल होने के आधार पर 2025 भर्ती में आयु छूट की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 31 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया। एकलपीठ ने निर्देश दिया कि 2021 भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देकर 2025 की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इस आदेश से ओवरएज उम्मीदवारों में उत्साह था कि वे अब आवेदन कर सकेंगे।
राज्य सरकार ने की अपील
एकलपीठ के फैसले को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दी। महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने दलील दी कि एकलपीठ का आदेश पूरी SI भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- अंजड़ पेयजल घोटाला: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों पर EOW ने दर्ज की FIR, पाइपलाइन बिछाई लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी
- Rajasthan Drug Alert: राजस्थान में इन 2 दवाओं पर लगा बैन, क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं?
- अटारी-वाघा बॉर्डर पर 27 श्रद्धालु रोके गए, वीजा होने के बावजूद नहीं मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति
- देश के फौजी ठिकानों का पाकिस्तान में कर दिया लाइव टेलिकास्ट ! ISI और बब्बर खालसा की आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार
- Rajasthan News: पाली के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: उज्जैन में 23 घंटे बाद बोरवेल से निकला मासूम भागीरथ का शव, मां के सामने ही समा गया था काल के गाल में

