Rajasthan News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर खाकी वर्दी में अपनी जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी चर्चित वेब सीरीज दहाड़ के दूसरे सीजन की शूटिंग गुलाबी नगरी जयपुर की अलग-अलग लोकेशनों पर शुरू हो चुकी है। इस बार भी सोनाक्षी अपनी टीम के साथ एक पेचीदा और रोंगटे खड़े कर देने वाले अपराध की गुत्थी सुलझाती नजर आएंगी।

राजस्थान और खासकर जयपुर की लोकेशन्स फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। दहाड़ के पहले सीजन को अपनी सस्पेंस भरी कहानी के लिए खूब सराहना मिली थी। सीरीज का दूसरा सीजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए रोजगार के नए अवसर भी ला रहा है।
सीरीज की शूटिंग के दौरान हाल ही में वैशाली नगर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माया गया। इस सीन में पुलिस का किरदार निभा रही एक अन्य एक्ट्रेस स्कूटी से तेजी से क्राइम सीन पर पहुंचती है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाती है। जानकारी के अनुसार, यह जांच अधिकारी आगे चलकर इन इनपुट्स को मुख्य किरदार (सोनाक्षी सिन्हा) के साथ साझा करती है।
प्रशंसकों की भारी भीड़ से बचने के लिए सोनाक्षी के दृश्यों को काफी गोपनीय रखा जा रहा है। उनके लिए ऐसी लोकेशन्स चुनी गई हैं जहां आम लोगों का पहुंचना आसान न हो, ताकि शूटिंग बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके।
दहाड़ सीजन 2 की शूटिंग अगले कुछ हफ्तों तक राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में जारी रहेगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। इस बार सोनाक्षी का किरदार पहले से कहीं अधिक परिपक्व और अलग अंदाज में नजर आने वाला है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
