Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही 2 मई से लू से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

मंगलवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं फलौदी में 45.8, बाड़मेर में 45.7, बीकानेर और गंगानगर में 44.2, जोधपुर में 44, चूरू में 43.3, और कोटा में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य इलाकों में रात का तापमान 20.4 से 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 मई से यह गतिविधियां उदयपुर, कोटा और भरतपुर तक फैलने की संभावना है।
चित्तौड़गढ़ में सोमवार को तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे शहर में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म और असहज बनी हुई हैं। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा देखा गया।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने नागरिकों को दिन के समय घरों में रहने, भरपूर पानी पीने और धूप में सिर ढककर निकलने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने की अपील की गई है। आने वाले कुछ दिन और अधिक गर्म हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी होगा।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अरब देशों का इस्लाम से कोई लेना देना नहीं’, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, कहा- अरब सुन्नी मुस्लिम देश अमेरिका की गोद में बैठे हैं इसलिए…
- दिल्ली के प्राइवेट स्कूल वसूलेंगे पिछले साल वाली फीस, दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, LFRC गठन के गठन पर लगाई रोक
- नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन, JDU में जश्न और मंदिर में हवन, कहीं कटा केक तो कहीं हुआ रक्तदान
- ‘जनता के मुद्दों और विपक्ष के प्रश्नों से…’, नेता विपक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर धामी सरकार को घेरा, जानिए यशपाल आर्य ने क्या कहा?
- नागपुर के बारूद कारखाने में दहला देने वाला धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल


