Rajasthan News: राजस्थान के सार्दुलशहर के पास शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया जब श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक बिना फाटक वाली पटरी पार कर रहा था और अचानक ट्रेन आ गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चकनाचूर हो गई और ट्रेन के इंजन सहित कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

टक्कर से सहमे यात्री
ट्रेन में सवार यात्री अनमोल ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर श्रीगंगानगर से सुबह सवा 8 बजे रवाना हुई थी, लेकिन यह हादसा सादुलशहर से लगभग एक किलोमीटर पहले हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरी पर फंस गई थी, जब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
ट्रेन को भारी नुकसान
इस दुर्घटना से ट्रेन के इंजन को भारी क्षति पहुंची है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह से टूट गई और ट्रेन की कई सीढ़ियां और पानी के टैंक क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेन को धीरे-धीरे सादुलशहर स्टेशन तक पहुंचाया गया और हनुमानगढ़ से एक अतिरिक्त इंजन मंगवाने की तैयारी की जा रही है ताकि ट्रेन को आगे रवाना किया जा सके।
रेल यातायात बहाल करने के प्रयास
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। अगले दो घंटों में इस मार्ग से तीन अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरने वाली हैं, जिनमें श्रीगंगानगर-बांद्रा एक्सप्रेस, जयपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी और गंगानगर-जयपुर इंटरसिटी शामिल हैं। रेल विभाग जल्द से जल्द ट्रैक को खाली करने के प्रयास में जुटा है ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लीज एक्सटेंशन और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लश्कर के निशाने पर थे कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल, ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक
- CG Morning News : रायगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जग्गी हत्याकांड मामले की होगी अंतिम सुनवाई, गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा, जनगणना के लिए आज से रायपुर जिले की मैपिंग…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- बॉलीवुड सितारे पहुंचे महाकाल के दरबार: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी के कान में बोली मनोकामना
- IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, चंद्रशेखर आजाद रावण ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह स्थिति बेहद चिंताजनक और सवालों से भरी
- गया जिला कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव, 79 साल बाद भूमिहार चेहरे को कमान, पार्टी में विरोध के सुर भी हुए तेज
