Rajasthan News: राजस्थान के सार्दुलशहर के पास शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया जब श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर चालक बिना फाटक वाली पटरी पार कर रहा था और अचानक ट्रेन आ गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चकनाचूर हो गई और ट्रेन के इंजन सहित कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

टक्कर से सहमे यात्री
ट्रेन में सवार यात्री अनमोल ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर श्रीगंगानगर से सुबह सवा 8 बजे रवाना हुई थी, लेकिन यह हादसा सादुलशहर से लगभग एक किलोमीटर पहले हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरी पर फंस गई थी, जब तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
ट्रेन को भारी नुकसान
इस दुर्घटना से ट्रेन के इंजन को भारी क्षति पहुंची है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह से टूट गई और ट्रेन की कई सीढ़ियां और पानी के टैंक क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेन को धीरे-धीरे सादुलशहर स्टेशन तक पहुंचाया गया और हनुमानगढ़ से एक अतिरिक्त इंजन मंगवाने की तैयारी की जा रही है ताकि ट्रेन को आगे रवाना किया जा सके।
रेल यातायात बहाल करने के प्रयास
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक को साफ करने का काम शुरू कर दिया है। अगले दो घंटों में इस मार्ग से तीन अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरने वाली हैं, जिनमें श्रीगंगानगर-बांद्रा एक्सप्रेस, जयपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी और गंगानगर-जयपुर इंटरसिटी शामिल हैं। रेल विभाग जल्द से जल्द ट्रैक को खाली करने के प्रयास में जुटा है ताकि यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- राजनंदिनी हत्याकांड: CJM कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की खारिज, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- BJP प्रदेश प्रभारी का छत्तीसगढ़ दौरा : जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम हुआ था अब वहीं स्मृति इरानी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगी ‘मन की बात’
- बड़ी खबर: अवैध रूप से संचालित मदरसे में छापा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दी दबिश, 8 बच्ची और 18 बच्चे बरामद
- उत्तराखंड में खुलेगा समृद्धि का द्वार: CM धामी ने समग्र शिक्षा, पेयजल और कनेक्टिविटी के लिए स्वीकृत किए अरबों रुपए
- रोज इस्तेमाल करते हैं रूमाल तो कितने दिन में धोना चाहिए? जानें बैक्टीरिया से बचने और सफाई का सही तरीका
