Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में 21 जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सीएमओ में बुधवार को दोपहर 12 बजे कैबिनेट और 12.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से मीटिंग का नोटिस जारी कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में 28 जनवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के साथ ही अन्य प्रकरणों को मंजूरी मिलने की संभावना हैं। साथ ही कैबिनेट राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का भी अनुमोदन करेंगी। राज्य के विकास से जुड़े प्रस्तावों, नौतिगत निर्णयों और विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय के आसार है।
मंत्रिमंडलीय समिति का गठन
विधानसभा सत्र में पड़े जाने वाले राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए राज्य सरकार ने एक मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। कमेटी के संयोजक उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे। मंत्री जोगाराम पटेल, सुमित गोदारा एवं बाबूलाल खराड़ी को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, भावी योजनाओं और प्राथमिकताओं को समाहित करते हुए राज्यपाल अभिभाषण का विस्तृत प्रारूप तैयार कर मुख्यमंत्री सौंपेगी। इसे कैबिनेट मंजूरी प्रदान करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
