Rajasthan News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजस्थान में 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के तहत राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया। शोक के इस दौर में सरकारी कार्यालयों में झंडा आधा झुका रहेगा। हालांकि, सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की गई है। साथ ही, इस दौरान सरकारी या आधिकारिक स्तर पर कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

स्थगित हुए ये कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसी के तहत राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी शोक की अवधि के दौरान कई कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं।
इसमें केंद्र सरकार का प्रस्तावित पट्टा वितरण/प्रॉपर्टी पार्सल वितरण कार्यक्रम भी शामिल है, जो 27 दिसंबर को ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, और जिला स्तर पर आयोजित होना था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, और राज्य के मंत्री शामिल होने वाले थे।
92 वर्ष की आयु में निधन
डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में एम्स, दिल्ली में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रात 9:51 बजे अंतिम सांस ली।
डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और देश के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती है। वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान

