Rajasthan News: मेवाड़ के प्रसिद्ध शासक राणा सांगा के बारे में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया. मंगलवार को सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की. विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित विभिन्न स्थानों पर जारी रहा. बीकानेर में प्रदर्शनकारियों ने सांसद का पुतला जलाया, जबकि जयपुर में जिला प्रशासन को उपराष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए राज्यसभा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

VHP की प्रतिक्रिया: विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष पारीक ने सुमन की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “रामजी लाल सुमन की टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं. यह न केवल संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि एक शर्मनाक कृत्य भी है. प्रशासन को तुरंत और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि ऐसी बयानबाजी न करें.”
बीकानेर में सांसद का पुतला जलाया गया: बीकानेर में कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया गया. सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों ने सुमन के बयान को झूठा और अपमानजनक बताते हुए उसकी आलोचना की.
राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग: प्रदर्शनकारियों ने एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा, जिसमें रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. इसी तरह का विरोध अजमेर में भी देखा गया. हाल ही में सुमन ने कहा था कि राणा सांगा एक ‘गद्दार’ थे और बाबर को इब्राहीम लोदी से लड़ने के लिए आमंत्रित किया था.
- राजस्थान की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
ये खबरें भी पढ़ें:
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

