Rajasthan News: भारत-पाक सीमा पर चार दिन के तनाव के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। इस बीच, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत कभी आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं रहा और यह संघर्षविराम हमारी शर्तों पर हुआ है।
राठौड़ ने कहा, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि आतंकवाद को संरक्षण देने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। हमारी सरकार आतंकियों की कमर तोड़ने का संकल्प ले चुकी थी, ऐसे में बिना हमारी शर्तों के भारत पीछे हटे, यह संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के बाद सीजफायर की घोषणा हुई है, लेकिन इसका औपचारिक विवरण केंद्रीय नेतृत्व से ही मिलेगा।
पाकिस्तान को आतंकी फैक्ट्रियां बंद करनी होंगी
राठौड़ ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि उसे आतंकी गतिविधियों से खुद को अलग करना होगा और पहलगाम जैसी कायराना घटनाओं को अंजाम देने वालों को सरेंडर करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत का उद्देश्य कभी भी पाक की आम जनता को नुकसान पहुंचाना नहीं था, लेकिन पाकिस्तान ने निर्दोषों को निशाना बनाकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय मूल्यों का उल्लंघन किया।
भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान में प्यास की नौबत आ गई
राठौड़ ने कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान की ओर जा रहे जल प्रवाह को रोका तो वहां लोगों के प्यासे मरने की नौबत आ गई, जिससे स्पष्ट होता है कि भारत की सख्ती से पाकिस्तान घबरा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने आम नागरिकों को ढाल बनाकर युद्ध नीति का उल्लंघन किया।
आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प अडिग: राठौड़
राठौड़ ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। यह सीजफायर कोई कमजोरी नहीं, बल्कि हमारी ताकत और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
