Rajasthan News: सुरक्षित और जाममुक्त यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के व्यस्त और संवेदनशील मार्गों में शामिल स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल होते हुए राजस्थान विधानसभा टी-पॉइंट तक सड़क के दोनों ओर को पूर्णतः नो-पार्किंग घोषित कर दिया गया है।

इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग पर हाईकोर्ट और सचिवालय स्थित है। डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि आमजन को निर्वाध और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण अक्सर ट्रैफिक की गति धीमी पड़ जाती थी, जिससे ऑफिस समय और कोर्ट समय में लंबा जाम लगना आम हो गया था।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद जाम में कमी आई
यह मार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और वादकारियों के वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते थे। दोनों ओर पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती थी और यातायात संचालन बाधित रहता था। कई बार एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों को निकलने में परेशानी होती थी। अब अधिवक्ताओं और अन्य वाहन चालकों के लिए पोलो ग्राउंड में वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित किया गया है।
यहां वाहन शिफ्ट होने से स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक यातायात संचालन पहले की तुलना में अधिक सुगम और निर्वाध हो गया है। पुलिस का कहना है कि नई व्यवस्था से जाम की समस्या में कमी आई है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े पाए जाने पर चालान, टोइंग और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद
- रक्षा से लेकर जल संरक्षण तक… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने देशवासियों से किया विशेष आह्वान
- CG News : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव
- मऊगंज में विकास ‘पैदल’: प्रसव पीड़ा में 1.2 किमी पैदल चलने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, 650 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच खुली दावों की पोल
- IT Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त

