Rajasthan News: जयपुर में आबकारी विभाग ने बुधवार शाम जवाहर सर्किल स्थित मैरियट होटल के डायनोसिस बार में कार्रवाई की। टीम के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी सीधे बोतलों के बारकोड और होलोग्राम जांचने में जुट गए.

जांच में पता चला कि ब्लैक लेबल और शिवास जैसी करीब 20 महंगी विदेशी बोतलों पर राजस्थान की देसी शराब ढोला मारू के 56 रुपए वाले स्टिकर चिपकाए गए थे. इसका मतलब साफ था. हरियाणा जैसे राज्यों में विदेशी शराब सस्ती मिलती है क्योंकि वहां टैक्स कम है. होटल ने वही बोतलें बाहर से मंगवाईं. अब इन अवैध बोतलों पर सस्ती देसी शराब का लेबल चिपका दिया गया जिससे सरकारी रिकॉर्ड में ये बोतलें लो-कॉस्ट दिखें. ऐसा करने से 10 हजार वाली बोतलों पर लगने वाला भारी एक्साइज टैक्स बच गया और मुनाफा कई गुना बढ़ गया.
आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह के अनुसार जब टीम ने होटल प्रबंधन से स्टॉक रजिस्टर और खरीद बिल की मांग की तो उनके पास कुछ भी नहीं था. रजिस्टर में इन बोतलों की एंट्री तक नहीं मिली. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि शराब पड़ोसी राज्यों से टैक्स बचाने के इरादे से मंगाई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग बार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गया है और इसके संचालक पर कार्रवाई तय है.
पढ़ें ये खबरें
- Asian Games 2026: भारत की बेटियों के बाद बेटों ने भी कबड्डी में जीता गोल्ड, रोमांचक फाइनल में ईरान को 40-34 से दी शिकस्त
- करनाल में वाहन चोरों पर CIA-1 का शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी की बाइक बरामद
- अयोध्या से 2027 का शंखनाद : PDA व्यापारी सम्मेलन में सपा की हुंकार, प्रवक्ता बोले- व्यापारी ही बनाएंगे सपा सरकार
- बाढ़ में घिरा राजिम; रावण गांव और नवापारा सोमवरी बाजार में किया रेस्क्यू, घर में फंसे लोगों के साथ 50 को निकाला सुरक्षित
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भाकपा माले और AISF का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

