Rajasthan News: जयपुर में आबकारी विभाग ने बुधवार शाम जवाहर सर्किल स्थित मैरियट होटल के डायनोसिस बार में कार्रवाई की। टीम के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी सीधे बोतलों के बारकोड और होलोग्राम जांचने में जुट गए.

जांच में पता चला कि ब्लैक लेबल और शिवास जैसी करीब 20 महंगी विदेशी बोतलों पर राजस्थान की देसी शराब ढोला मारू के 56 रुपए वाले स्टिकर चिपकाए गए थे. इसका मतलब साफ था. हरियाणा जैसे राज्यों में विदेशी शराब सस्ती मिलती है क्योंकि वहां टैक्स कम है. होटल ने वही बोतलें बाहर से मंगवाईं. अब इन अवैध बोतलों पर सस्ती देसी शराब का लेबल चिपका दिया गया जिससे सरकारी रिकॉर्ड में ये बोतलें लो-कॉस्ट दिखें. ऐसा करने से 10 हजार वाली बोतलों पर लगने वाला भारी एक्साइज टैक्स बच गया और मुनाफा कई गुना बढ़ गया.
आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह के अनुसार जब टीम ने होटल प्रबंधन से स्टॉक रजिस्टर और खरीद बिल की मांग की तो उनके पास कुछ भी नहीं था. रजिस्टर में इन बोतलों की एंट्री तक नहीं मिली. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि शराब पड़ोसी राज्यों से टैक्स बचाने के इरादे से मंगाई गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग बार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गया है और इसके संचालक पर कार्रवाई तय है.
पढ़ें ये खबरें
- गणेश विसर्जन से लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत, नदी में डूबने से 3 मरे
- आपसे भी नहीं बनती परफेक्ट फ्राइड राइस? इन आसान टिप्स से हर बार बनेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
- KBC Reshma Lakra: ‘सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी’, KBC के मंच पर रेशमा लकड़ा ने बढ़ाया झारखंड का मान
- राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ झीरम कांड के पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, कहा- पूरा न्याय मिलने तक हम लड़ेंगे…
- ‘प्रकाश-स्तंभ’ नहीं रहा : राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश भावुक, बोले- समाजवादी मूल्यों की मशाल सदैव प्रज्ज्वलित रखी

