Rajasthan News: राजस्थान में आवारा कुत्तों की दहशत अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की छात्रा कर्ति सेन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज अब कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्ति स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। आसपास के लोग उसकी आवाज सुनकर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। परिजनों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कोटा भेजा गया। कित्सकों के अनुसार उसके शरीर पर कई गहरे घाव हैं, राहत की बात ये है कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की दहशत है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बच्चों के लिए यह बड़ा खतरा बन चुका है। स्थानीय लोग प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़कर अन्य स्थान पर भेजने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दे चुके हैं। मगर कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
