Rajasthan News: राज्यसभा में शुक्रवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर चल रही घटिया रील्स को लेकर चिंता जताई। राठौड़ ने कहा कि इन रील्स से हमारे पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम सहित हर प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो की भरमार है, जिसमें देवर-भाभी और चाची-भतीजे जैसे रिश्तों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

राठौड़ ने कहा कि ऐसे वीडियो बड़े-बुजुर्गों और बच्चों तक पहुंच रहे हैं, जिससे परिवारों के रिश्तों की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस तरह की सामग्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि IT एक्ट 2000 और 2025 में ऐसे मामलों पर रोक लगाने के प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन इन्हें और सख्ती से लागू करने की जरूरत है।
मदन राठौड़ भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अध्यक्ष हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वे 2 जुलाई 1954 को जन्मे और गणित में बी.एससी. की डिग्री हासिल की। 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे राठौड़ ने पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक के रूप में काम किया (2003-08, 2013-18)। उन्हें संगठनात्मक मजबूती और राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
