Rajasthan News: इंदिरा विहार इलाके में नॉनवेज रेस्टोरेंट की इमारत गिरने की घटना के बाद शहर में प्रशासनिक सख्ती साफ दिखाई देने लगी है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने आसपास की जर्जर और अवैध इमारतों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। कार्रवाई की आशंका से कई मकान मालिक अब खुद ही अपनी इमारतों के अवैध हिस्से हटाने में जुट गए हैं।

हादसे वाली जगह के पीछे स्थित एक चार मंजिला जर्जर भवन को नगर निगम पहले ही नोटिस दे चुका था। निर्धारित समय सीमा से पहले ही भवन स्वामी मजदूरों से हथौड़े के जरिए ऊपरी मंजिलें तुड़वा रहे हैं। मालिकों का कहना है कि मशीनों से तोड़फोड़ करने पर होने वाले कंपन से पूरी इमारत गिरने का खतरा है और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए हाथ से ही निर्माण हटाया जा रहा है।
भवन मालिक जानकी लाल ने बताया कि निगम की समय सीमा खत्म होने से पहले ही ऊपर की दो अवैध मंजिलों को हटाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
हादसे के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है। अवैध निर्माण और जर्जर भवनों की पहचान की जा रही है, साथ ही नई बन रही इमारतों में सुरक्षा मानकों की भी जांच हो रही है। जहां भी कमी मिल रही है, वहां नोटिस चस्पा कर तय समय में सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।
चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के अनुसार नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों के लिए छह टीमें गठित की हैं। ये टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का पालन नहीं होने पर इमारत को सीज करने की चेतावनी भी दी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में कल बज सकता है निकाय चुनाव का बिगुल, चुनाव आयुक्त करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नए नियम लागू : बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
- Rajasthan News: राजस्थान में ANTF की मेगा स्ट्राइक, 7 जिलों में ताबड़तोड़ एक्शन, हजारों अफीम के पौधे उखाड़े; गुजरात का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार
- स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला : शिक्षिका के थप्पड़ ने मासूम की उजाड़ी जिंदगी, एक गिरफ्तार, दूसरी फरार
- चंडीगढ़: चलती BMW कार में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; मोहाली में रजिस्टर्ड निकली गाड़ी
