Rajasthan News: बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का 20 अगस्त की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। बाड़मेर-जैसलमेर के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने उनके निधन की पुष्टि की।

कर्नल चौधरी आखिरी समय तक मारवाड़ की राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने सेना में कर्नल पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राजनीति में कदम रखा और तीन बार सांसद रहे। साल 2023 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।
कांग्रेस में 9 साल बाद वापसी
कर्नल चौधरी 1996, 1998, 1999 और 2014 में बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद रहे। इसके अलावा 2008 से 2013 तक वे विधानसभा सदस्य भी रहे। 2004 में वे मानवेंद्रसिंह जसोल के खिलाफ चुनाव हारे थे। 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और उसी साल चौथी बार सांसद बने। 2023 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की और गुड़ामलानी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा।
सेना में 25 साल की सेवा
एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से बीई और फेलो (एफआईई) की उपाधि प्राप्त कर्नल चौधरी ने 1966 में भारतीय सेना में शामिल होकर 1971 के पूर्वी मोर्चे के युद्ध में भी योगदान दिया। 25 साल की सेवा के बाद 1994 में उन्होंने सेवानिवृत्ति ली और राजनीति में सक्रिय हुए।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
