Rajasthan News: शिक्षा की नगरी कोटा, जिसे ‘शिक्षा की काशी’ कहा जाता है, में कोचिंग छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘वायरल वीडियो’ (Social Media Trends) बनाने के मकसद से तीन लड़कों ने कोचिंग छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

पीड़ित छात्र, जो इंदिरा गांधी नगर का निवासी है, को डीसीएम श्रीराम रेंस फैक्ट्री एरिया में तीन युवकों ने रोका. युवकों ने छात्र पर चाकू से हमला किया और इस वारदात का वीडियो बनाया.
वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक था: “थानेदार झुक के बात करता, डीएसपी सैल्यूट करता…”
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
हमले का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जिसे बाद में पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटवा दिया. वीडियो एक “लकी नरवाल” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
