Rajasthan News: रीट भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के शेरगढ़ थाना इलाके में मेगा हाईवे किनारे बड़ी संख्या में रीट अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर करीब 28 से अधिक एडमिट कार्ड बिखरे हुए मिले हैं।

जानकारी के अनुसार ये प्रवेश पत्र शेरगढ़ की सोइन्तरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े मिले। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर सभी प्रवेश पत्र पुलिस को सौंप दिए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र जोधपुर शहर के बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मिले प्रवेश पत्र बालोतरा, सिणधरी, जालोर, बाड़मेर और जोधपुर समेत अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों से जुड़े हैं। इनमें अभ्यर्थियों के नाम, फोटो और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दर्ज है। ये सभी प्रवेश पत्र 17 से 19 जनवरी के बीच आयोजित रीट भर्ती परीक्षा 2025 से संबंधित बताए जा रहे हैं।
एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश पत्र मिलना सामान्य नहीं माना जा रहा है। इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे किसी एजेंट गिरोह की भूमिका हो सकती है।
गौरतलब है कि रीट भर्ती परीक्षा पहले भी पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी और फर्जी दस्तावेज जैसे मामलों को लेकर विवादों में रही है। अब एक साथ कई अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है।
पढ़ें ये खबरें
- E20 विवाद गरमाया, केजरीवाल बोले- मोदी जी, फैसला वापस लें वरना देशभर में आंदोलन करेंगे
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त
- Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ-मानव संघर्ष बढ़ा, 7 महीने में 9 बाघों की मौत, 7 ने गंवाई जान
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में बजा डंका: ICC T20 रैंकिंग में लगाई 230 स्थानों की छलांग, टॉप-50 में बनाई जगह

