Rajasthan News: राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा (सीआईडी इंटेलिजेंस) में पदस्थापित उप निरीक्षक मनीष कुमार मीना को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कठोर कार्रवाई शुक्रवार को आईजी इंटेलिजेंस डॉ. विष्णु कान्त के आदेश पर की गई। मनीष मीना को विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद राजस्थान सेवा नियमावली की धारा 16 CCA के अंतर्गत सेवा से हटाया गया है।

मनीष मीना जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र में सीआईडी बीआई पोस्ट पर कार्यरत थे। हाल ही में उनका मुख्यालय सीआईडी (विशेष शाखा), जयपुर कर दिया गया था। वह मूल रूप से ग्राम दुलेतो की ढाणी, इंदावा, तहसील लालसोट, जिला दौसा के निवासी हैं।
1 अप्रैल 2024 से बिना सूचना ड्यूटी से गायब
आईजी इंटेलिजेंस डॉ. विष्णु कान्त ने जानकारी दी कि उप निरीक्षक मनीष मीना पिछले वर्ष 1 अप्रैल 2024 से स्वेच्छा से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। विभाग की ओर से उन्हें बार-बार ड्यूटी पर लौटने के लिए रिमाइंडर व नोटिस भेजे गए, लेकिन उन्होंने किसी का भी जवाब नहीं दिया।
विभागीय जांच में नहीं दिया सहयोग
उनकी गैरहाजिरी को लेकर प्राथमिक जांच करवाई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभागीय अनुशासनात्मक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन मनीष मीना ने न तो जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होकर कोई स्पष्टीकरण दिया, और न ही किसी भी प्रकार का सहयोग किया। विभाग ने उन्हें लिखित व मौखिक रूप से सफाई देने के अवसर भी दिए, जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से रेप और ब्लैकमेलिंग मामला, SSB ASI पर लगे गंभीर आरोप
- गुजरात विधानसभा, कोर्ट और अहमदाबाद के 3 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की मिली फर्जी धमकी
- ‘उज्जैन में रामलला जैसा हाल नहीं होने देंगे!’ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं हर्षानंद गिरी, रखी ये बड़ी मांग
- कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुराने गंगा पुल के पास बन रहा नया 4-लेन ब्रिज, जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति
- Elon Musk पर बनी डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों ने लगाए गंभीर आरोप, न्यूरोसाइंटिस्ट ने कहा- ‘इतनी शक्ति एक व्यक्ति के पास होना खतरनाक’


