Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक और दुखद खबर सामने आई है। ओडिशा के 24 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र करीब चार महीने पहले ही कोटा आया था और जवाहर नगर क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र का नाम रोशन था, जो न्यू राजीव गांधी नगर स्थित हॉस्टल में रहता था। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पलंग पर अचेत हालत में मिला। हॉस्टल इंचार्ज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रोशन अपने चचेरे भाई के साथ उसी कमरे में रहता था। शुक्रवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया था और सुबह भी बातचीत हुई थी। बाद में भाई कोचिंग चला गया, लेकिन लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो छात्र पलंग पर अचेत मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
पढ़ें ये खबरें
- देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी उड़ान की मांग, सीएम धामी के पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब
- पत्नी और पड़ोसन की प्रताड़ना से आहत युवक ने आग लगाकर दी थी जान, पुलिस ने अब दोनों महिलाओं को किया गिरफ्तार
- Great Indian Bustard: आर्टिफिशियल तकनीक से बढ़ी गोडावण की फौज, जैसलमेर के ब्रीडिंग सेंटर से आई सबसे सुखद खबर
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जनगणना से पहले शुरू होगा हाउसिंग और जीवन स्तर सर्वे, 1511 अनधिकृत कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे करेगी MCD, राघव चड्ढा का AAP नेताओं पर पलटवार
- वाशिंगटन में अगले हफ्ते हो सकती है इजरायल-लेबनान वार्ता, US की मध्यस्थता में तय होगा सीजफायर का रोडमैप
