Rajasthan News: जीएसटी चोरी के विरुद्ध राज्य के वाणिज्य कर विभाग यानी स्टेट GST की ओर से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी की गई हैं। विभाग ने राजस्थान में एक साथ 110 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे कार्रवाई करते हुए लगभग 200 करोड़ रुपए की कर जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई विभाग के मुख्य आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देश पर की गई।

स्टेट जीएसटी की इस पूरी कार्रवाई में वाणिज्य कर विभाग के 300 से अधिक अधिकारियों को शामिल करते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गई, जिन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ यह कार्रवाई की। विभाग को लंबे समय से सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि प्रदेश में प्लाईवुड, सैनेटरी आइटम, लोहा स्क्रैप, टाइल्स, खाद्य तेल, होटल, कपास, टिम्बर, रियल एस्टेट सहित कई सेक्टर्स में कुछ व्यापारी कर चोरी में संलिप्त हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह व्यापक अभियान चलाया गया।
व्यापारियों में मचा हड़कंप
प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न सेक्टर्स में एक साथ कार्रवाई की गई है, जिससे कर चोरी में लिप्त व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से कच्ची पर्चियां, फर्जी बिलिंग और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए है।
कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से जमाई कराए टैक्स
छापेमारी के दौरान ही कई व्यापारियों ने टैक्स चोरी स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि विभाग में जमा करवाई है। विभाग द्वारा जब्त दस्तावेजों के आधार पर अब आगे जांच की जाएगी, जिससे आगे और भी बड़ी राशि राजस्व के रूप में प्राप्त होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- Ujjain News: विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, 65 बस्तियों से कदमताल करते निकले स्वयंसेवक
- Deepika-Ranveer ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’, कपल ने शेयर की फैमिली फोटो
- पुरी मर्डर केस: मां की हत्या कर रसोई के स्लैब के नीचे छिपाया शव, पुलिस ने 57 दिन बाद आरोपी बेटे को झारखंड से किया गिरफ्तार
- स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले अधिकारी: CMHO ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर मरीजों से की सीधी बात
- OPPO Reno16c 5G पर 29% की छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर मिल रहे बैंक ऑफर

