Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले 10 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि जनवरी 2025 में 141 करोड़ की टैक्स चोरी का भी खुलासा हुआ था। अब SGST की एन्फोर्समेंट शाखा-प्रथम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के दुरुपयोग और GST चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वित्तीय जांच में हुआ बड़ा खुलासा
राज्य टैक्स प्रवर्तन शाखा-प्रथम के अतिरिक्त आयुक्त शालीन उपाध्याय ने बताया कि बोगस फर्मों के खिलाफ जारी अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि जयपुर निवासी किशोर कुमार मूलानी ने अपनी फर्म मैसर्स गोविंद मेटल ट्रेडर्स और उनके बेटे राहुल मूलानी की फर्म मैसर्स साहिल ट्रेडर्स के जरिए फर्जी फर्मों से बिना माल आपूर्ति किए केवल बिलों के आधार पर 9.55 करोड़ रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) प्राप्त कर उसका दुरुपयोग किया।
53 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद से बड़ा घोटाला
अतिरिक्त आयुक्त के अनुसार, किशोर कुमार मूलानी ने राज्य के बाहर स्थित 27 फर्जी फर्मों से बोगस बिलों के माध्यम से लगभग 53 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाई और 9.55 करोड़ रुपये की आईटीसी का अनुचित लाभ लिया। इससे राजस्थान सरकार को भारी राजस्व हानि हुई।
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
प्रवर्तन शाखा-प्रथम, जयपुर द्वारा किए गए सर्वेक्षण और विस्तृत जांच के बाद, मुख्य आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित ने GST अधिनियम, 2017 की धारा 69 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। अतिरिक्त आयुक्त शालीन उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में अधिक टैक्स चोरी के मामलों के उजागर होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भारत पर कोई बुरी नजर नहीं डाल सकता’, INDIA गठबंधन की रैली से पहले नित्यानंद राय का तीखा हमला
- मूनाकोट में खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, डीडीहाट के अस्पताल का भी होगा उच्चीकरण
- इंडिया एंट्री से पहले चीनी कंपनी की ग्लोबल फजीहत ! रिकॉल करने पड़े 8878 कार ; चेयरमैन को मांगनी पड़ी माफी
- पूरा सिस्टम सेट है? कांग्रेस नेता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का किया दावा, बताया संदिग्ध मतदाताओं की संख्या
- पटना में ‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़के खरगे, मंच से बोले- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’
