Rajasthan News: खाटूश्यामजी में एकादशी और नए साल के अवसर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक यहां पांच दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इस बार लगभग 15 लाख भक्तों के आने की संभावना है। मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन मेले की पूरी तैयारी में जुटा है।

खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले गिरोह की गतिविधियां भी सक्रिय हैं। ये लोग 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने 22 दिसंबर को बाबा पार्किंग से गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। भक्तों से अपील की गई है कि ऐसे लोगों के झांसे में बिल्कुल न आएं।
मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि देशभर से भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। 5 जनवरी तक किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन की व्यवस्था नहीं है। भक्तों को 14 लाइनों में लगकर दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह के झांसे में आकर पैसे देने से बचें।
मेले के दौरान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। रींगस उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता ने मेले को लेकर बैठक कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। रींगस रेलवे स्टेशन पर 24 मेला स्पेशल ट्रेनें देशभर के विभिन्न स्टेशनों से संचालित की जाएंगी।
पढ़ें ये खबरें
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
